मिरर मीडिया : महाराष्ट्र की सत्ता पर 944 दिन मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के बाद उद्धव ठाकरे के हाथ से कमान फिसल गई और अब बीजेपी गठबंधन की नई सरकार बनने जा रही है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कई मंत्री के पद पर संभावित तौर पर शपथ ले सकती है।
एक बार फिर बीजेपी से देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बन सकते हैं जबकि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। दोनों ने राज्यपाल से मिलने का समय तय किया है। आज शाम को दोनों गवर्नर बीएस कोश्यारी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। कल महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।