HomeJharkhand NewsJamshedpur : पेपर लीक के विरोध में एआईडीएसओ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री...

Jamshedpur : पेपर लीक के विरोध में एआईडीएसओ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक परीक्षा के प्रश्र पत्र लीक होने की घटना का एआईडीएसओ ने कड़ी निंदा की है। इसे लेकर आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी द्वारा साकची गोलचक्कर में विरोध प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। जिला सचिव शुभम झा ने कहा कि झारखंड में पेपर लीक का मुद्दा एक बड़ा ही चिंता का विषय है। इससे न केवल छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है, बल्कि इसमें संलिप्त अधिकारी और सरकारी कर्मचारियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। चाहे वह एकेडमिक परीक्षाएं हो या नियुक्ति से जुड़ी हुई परीक्षाएं हो। आए दिन पेपर लीक धांधली जैसी मामले सामने आ रही है। वर्तमान में पेपर लीक एक बड़ी त्रासदी के रूप में सामने आई है।

लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाएं यह पूर्णत: साबित करती है कि इनमें उच्च अधिकारियों से लेकर निम्न कर्मचारी व सरकारी महकमा के लोग शामिल हैं। पेपर लीक पर कठोर कानून होने के बावजूद भी पेपर लीक करने वाले माफिया सक्रिय रूप से पेपर लीक में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। पेपर लीक पर रोक न लगना ,सरकार की असफलता को दर्शाता है। सरकार पर पेपर लीक करने वाले माफिया हावी है। इसलिए संगठन यह अविलंब मांग करता है उच्च स्तरीय कमिटी के द्वारा इस पूरी पेपर लीक की घटना की जांच की जाए।सुरक्षा के इंतजाम होने के बावजूद भी पेपर समय से पूर्व कैसे बाहर आया।पेपर लीक करने में शामिल होने वाले कर्मचारी, अधिकारी व सरकारी तंत्र के लोगों पर नियम संगत सजा दी जाए। अगर अविलंब इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन आगामी आने वाले दिनों में वृहत पैमाने पर आंदोलन करने को विवश होगा।

Most Popular