एयर इंडिया की उड़ान में फिर संकट, सैन फ्रांसिस्को-मुंबई विमान के इंजन में खराबी

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। कोलकाता : एयर इंडिया की उड़ानों पर मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही फ्लाइट AI-180 की है, जिसके बाएं इंजन में खराबी के कारण कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर आपात रोक लगानी पड़ी। सोमवार देर रात 12:45 बजे विमान की लैंडिंग के बाद इंजन की गड़बड़ी सामने आई, जिसके चलते मंगलवार सुबह 5:20 बजे उड़ान रद्द कर दी गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

कप्तान ने यात्रियों को सूचित किया कि सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया। एयर इंडिया ने यात्रियों को मुंबई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था शुरू कर दी है। हाल के दिनों में एयर इंडिया की उड़ानों में बार-बार तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे यात्रियों की चिंता बढ़ रही है। अहमदाबाद हादसे के बाद यह घटना एयरलाइन की तकनीकी विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है।

Share This Article