आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने छोड़ा सरकारी बंगला, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे नए निवासी

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।आजसू सुप्रीमो व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कांके रोड स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह बीते 15 वर्षों से बंगला नंबर 5 में रह रहे थे। अब यह बंगला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अस्थायी आवासीय कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

सीएम कार्यालय के पुनर्निर्माण के चलते लिया गया फैसला

दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वर्तमान आवासीय कार्यालय का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में अस्थायी तौर पर उन्हें किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाना था। भवन निर्माण विभाग ने दिसंबर 2023 में एक आदेश जारी कर बंगला नंबर 5 को मुख्यमंत्री आवास सह कार्यालय के रूप में चिह्नित किया था। इसी के तहत यह बदलाव किया गया है।

15 अप्रैल को करेंगे हैंडओवर

सूत्रों के मुताबिक, सुदेश महतो 15 अप्रैल को औपचारिक रूप से बंगला हैंडओवर करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय को वहां स्थानांतरित किया जाएगा। फिलहाल सुदेश महतो अब रांची के बुकरू स्थित आदर्श नगर में रहेंगे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, इसे प्रशासनिक जरूरत के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन समय और परिस्थितियों को देखते हुए सियासी रंग भी नजर आने लगे हैं।

Share This Article