अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विवेकानंद को किया याद

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी का जयंती बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ अखिल श्रीवास्तव जी (मेडिट्रिना अस्पताल) शामिल हुए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों के बारे में बताया की स्वामी जन्म: 12 जनवरी 1863 – मृत्यु: 4 जुलाई 1902) वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।

डॉ. के के कमलेंदु स्वामी विवेकानंद जी के विचार के बारे में बताया की संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1984 ई. को ‘अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया गया। इसके महत्त्व का विचार करते हुए भारत सरकार ने घोषणा की कि सन 1984 से 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानन्द जयंती (जयन्ती) का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में देशभर में सर्वत्र मनाया जाए।

इस संदर्भ (सन्दर्भ) में भारत सरकार के विचार थे कि –

ऐसा अनुभव हुआ कि स्वामी जी का दर्शन एवं स्वामी जी के जीवन तथा कार्य के पश्चात निहित उनका आदर्श—यही भारतीय युवकों के लिए प्रेरणा का बहुत बड़ा स्रोत हो सकता है।
इस अवसर पर डॉ अजय पाठक, महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी, प्रदेश सहमंत्री बब्बन घोष, कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी कॉलेज अध्यक्ष महेश बेड़ा, कॉलेज उपाध्यक्ष अभिषेक महतो, अमन ठाकुर, नगर मंत्री कार्तिक झा, गौरव साहू, सोनी, संगीता, बिट्टू , मंगल सिंह, अकाश यादव, महानगर संगठन मंत्री हिमांशु कुमार दुबे, सोनू सहा, अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *