जमशेदपुर। इस वर्ष अक्षय तृतीया मंगलवार 3 मई को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सुधा नंद झा के अनुसार इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन खरीदारी के साथ ही दान का भी विशेष महत्व है मां लक्ष्मी से जुड़ी हुई सफेद चीजों का दान लाभकारी होगा। जिसमें सफेद चीनी सफेद तिल तथा अन्य चीजें शामिल है। इस दिन सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना है। इस दिन की खरीदारी अक्षय देने वाला होता है। खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का समय 3: 49 से शुरू होगी जो लगभग डेढ़ घंटे तक रहेगी। सोना के अलावा चांदी तथा अन्य धातु के सामान भी खरीद सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित त्रिपाठी के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा वृष राशि में होता है। यह वैशाख में शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि है, जो आमतौर पर अप्रैल या मई में आती है। यह भी माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा अपने सबसे चमकीले रूप में होते हैं। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इसलिये इस तिथि पर किये कार्य की कभी क्षय नहींं होती। इस दिन से चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष फल प्राप्त होता है।