झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग ने 7 व 8 जुलाई से मानसून के जोर पकड़ने की जताई संभावना

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : झारखंड में बारिश जोर पकड़ने वाला है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

रांची मौसम विभाग के अनुसार, संताल परगना के 6 जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश होगी। पूर्वानुमान में संताल परगना के देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान ने संताल परगना के इन 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 और 8 जुलाई से रांची समेत राज्य के कई जिलों में मानसून जोर पकड़ सकता है। इस दौरान झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक कमी आएगी।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *