नए साल से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

KK Sagar
2 Min Read

नए साल से पहले उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में भीषण ठंड का असर जारी है। मैदानी इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में सुबह के समय दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 01 जनवरी 2026 तक घने कोहरे के आसार हैं।

⛅ कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तरी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा पड़ने की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर और नागालैंड में 3 जनवरी 2026 तक घना कोहरा रह सकता है। इन राज्यों के लिए कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है।

🌡️ तापमान का हाल

देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.1°C हिसार (हरियाणा) में दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में न्यूनतम तापमान 5° से 10°C के बीच बना हुआ है।

🌧️❄️ बारिश और बर्फबारी का अनुमान

30 दिसंबर से 02 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की प्रबल संभावना।

इसी अवधि में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

30 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और 01 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

30-31 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....