अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने मनाया विरांगना महारानी दुर्गावती जन्म महोत्सव, समाज के प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ‌की ‌ओर से भोग वितरण किया गया और जमशेदपुर वासियों को विजय दशमी की शुभकामनाएं दी। वहीं विरांगना महारानी दुर्गावती जन्म महोत्सव भी मनाया गया। बड़ी धूमधाम से गोंड समाज ने बहुत ही खुशी के साथ यह उत्सव मनाया। जिसमें सूनुआ‌ से आए‌ अखिल भारतीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण नायक भी शामिल हुए। उन्होंने ‌रानी दुर्गावती के फोटो पर पुष्प अर्पित कर, सारे शहर के लोगों को हार्दिक बधाईयां दी। उन्होंने कहा कि बहुत ही शान्तिपूर्ण ढंग से ढोल बाजे, नगाड़े और प्रोग्राम, डीजे के साथ जो मां भगवती दुर्गा का जो विसर्जन किया जा रहा है, बहुत ही खुशी का अवसर है यह। इतना भीड़-भाड़ का माहौल जमशेदपुर में देखने का मौका मिला। इसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जमशेदपुर के अध्यक्ष दिनेश साह गोंड का धन्यवाद किया और साथ में समाज के वरिष्ठ लोगों मदन साह, रामानंद प्रसाद, गणेश साह, गोंड ललन साह, गोंड मुन्ना प्रसाद, राम कुमार, मुन्ना लाल, कमल देव प्रसाद, गोंड युवा मंच से भी बांबी साह, अरविंद साह, शिवम प्रसाद, आदित्य साह, सतेन्द्र साह का भी आभार जताया। वहीं महिला समिति को भी गोंड समाज को बढ़ाने में योगदान देने के लिए महिला अध्यक्ष नीतू को‌ और सभी महिलाओं को भी धन्यवाद दिया। सोहन साह को इनके अच्छे कामों के लिए धन्यवाद दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *