डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज 8 अक्टूबर को महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रख्यात समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
यह कार्यक्रम मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर के पास आयोजित किया गया। महासभा के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने लोकनायक के देश के प्रति दिए गए अमूल्य योगदान और उनके आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, ‘संपूर्ण क्रांति’ के आह्वान, और भारतीय राजनीति में उनके मार्गदर्शक भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
महासभा के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे लोकनायक के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारते हुए राष्ट्र और समाज की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, संजीव सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, सुबोध श्रीवास्तव, शशांक शेखर, आलोक कुमार सिन्हा, अतुल चंद्र, सुनीत श्रीवास्तव, आरबी शरण, अमरेंद्र मल्लिक, संजय वर्मा, दिवाकर सिन्हा, विनय कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, अजय कुमार सिन्हा, ताराचंद श्रीवास्तव, ठाकुर गौतम सिन्हा, शुभम कुमार सिन्हा, हर्ष सिन्हा, गुप्तेश्वर प्रसाद, देवकुमार, मनोज घोषाल आदि सहित महासभा के कई सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।