घर में घुसकर पति-पत्‍नी के साथ मारपीट, अश्‍लील तस्वीर दिखा छेड़खानी का आरोप

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने इलाके के रहने वाले सूरज हरपाल पर मोबाइल पर अश्‍लील तस्वीर दिखाने और घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं सूरज की पत्‍नी पर चेन छिनतई का भी आरोप है। महिला और उसके पति ने सोमवार को सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले में कहा गया है कि घटना के समय महिला अपने घर पर ही थी। तभी आरोपी सूरज उसके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पति भी पहुंचा। इस दौरान दोनों के साथ सूरज ने मारपीट की और गले से सोने का चेन भी छीन लिया। चेन छिनतई करने का आरोप महिला ने सूरज की पत्नी पर लगाया है। महिला ने बताया कि सूरज उसे 2-3 माह से परेशान कर रहा है। घटना के समय जब पड़ोस के लोग पहुंच गये, तब आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *