मिरर मीडिया : डॉक्टर द्वारा गलत इलाज करने का परिजनों ने आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला कालीमंडा समीप नीतू एक्स रे में डॉ यश सिंह के चैंबर का है जहाँ कुमारधुबी निवासी ममता देवी द्वारा गलत इलाज करने पर जमकर हंगामा किया गया। ममता देवी ने डॉ यश सिंह पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दस हजार रुपये हर्जाना की मांग करने लगे। इधर हंगामा होता देख डॉ द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पहले गलफरबाड़ी पुलिस एवं कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को ओपी बुलाई है।

इस बाबत ममता देवी ने बताया की उनके बाएं हाथ के बीच की उंगली टूट गई थी। जिसका इलाज कराने 20 नवंबर को क्लिनिक आई थी। डॉ यश द्वारा हांथ को प्लास्टर कर दिया था। जिसके कुछ दिन बाद ही हांथ में जलन होने लगी। संपर्क करने पर उन्होंने धनबाद बुलाया। मगर मैं जाने में असमर्थता जताई। जिसके कुछ दिन बाद असहनीय दर्द होने लगा। मैं अपने पति के साथ आसनसोल जाकर डॉ से दिखाई। उन्होंने कहा कि आपका इलाज गलत किया गया है। जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उनके इलाज से अभी मेरी उंगली ठीक है। मैं इस संदर्भ में जब इनसे बात करने आई तो इन्होंने अभद्र व्यवहार किया। वही इस संबंध में जब डॉ यश से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मरीज स्थानीय होने का नाजायज फायदा उठाने का प्रयास कर रहा है। दूसरे डॉ द्वारा उन्हें गलत जानकारी दी गई है।