मिरर मीडिया : चीन में बरपा रहे कोरोना अब जापान पर कहर बनकर टूट रहा है। यहां हर दिन 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। वहीं, बड़ी संख्या में कोरोना के केस भी दर्ज हो रहे हैं। ये कहा जा सकता है कि जापान की ये स्थिति दुनिया को डराने वाली है। पूरी दुनिया में कल कोरोना से 1356 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौत जापान में दर्ज की गई।
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, जापान में पिछले दिन कोरोना से 315 लोगों की मौत हुई है वहीं 22 दिसंबर को देश में 339 लोग मरे थे। देश में कोरोना से अब तक 54 हजार 680 लोग मर चुके हैं। कल यहां 15 हजार 842 लोग ठीक भी हुए। जिसके बाद देश में अब तक 2 करोड़ 98 लाख 2 हजार 680 लोग इस बीमारी से जंग जीत चुके हैं।
ये 5 देश जहाँ कोरोना से कल सबसे ज्यादा लोग मरे
जापान- 315
ब्राजील- 282
अमेरिका- 165
फ्रांस- 158
साउथ कोरिया- 63
ये 5 देश जहाँ कल कोरोना के इतने मामले दर्ज हुए
जापान- 1 लाख 73 हजार 336
अमेरिका- 29 हजार 424
ब्राजील- 70 हजार 415
फ्रांस- 43 हजार 766
साउथ कोरिया- 68 हजार 168
वहीं वर्ल्डोमीटर की माने तो कल पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के 4 लाख 93 हजार 932 केस दर्ज किए गए, जबकि 1356 लोगों की मौत हुई औऱ 2 लाख 64 हजार 840 लोग ठीक हुए। पूरी दुनिया में अब कोरोना के दो करोड़ 55 लाख 4 हजार 786 एक्टिव केस हैं और इनमें से 38 हजार 448 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।
इसके इतर विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले साल तक वायरस के कारण करीब 20 लाख लोगों की मौत हो सकती है।