NEET पेपर लीक मामले में धनबाद से अमन सिंह गिरफ्तार : झारखंड से अबतक 4 गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

NEET पेपर लीक मामले की तार धनबाद से जुड़ गए हैं। जांच की आंच अब धनबाद तक पहुँच गई है। बता दें कि CBI ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को धनबाद से पेपर लीक के किंगपिन अमन सिंह को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से धनबाद आई CBI की टीम ने धनबाद कार्मिक नगर स्थित बापू नगर के बिंदु अपार्टमेंट से आरोपी अमन सिंह को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार नीट पेपर लीक मामले में झारखंड से CBI ने कुल 4 चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें हजारीबाग से जमालुद्दीन, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल शामिल है और इसके अलावे अब धनबाद से एक शख्स की गिरफ़्तारी हुई है।

CBI लगातार जिस प्रकार से जांच कर गिरफ़्तारी कर रही है इससे परत दर परत कड़ी जुड़ते जा रही है जबकि आगे भी और गिरफ़्तारी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....