चक्रधरपुर रेल मंडल का कमाल: माल लदान से कमाए 9618 करोड़, DRM ने सेरसा स्टेडियम में फहराया तिरंगा

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में हर्षोल्लास का माहौल रहा। मुख्य समारोह चक्रधरपुर स्थित सेरसा स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने मंडल की वित्तीय और सुरक्षा संबंधी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

माल लदान में ‘नंबर 1’ की ओर कदम: आंकड़ों की जुबानी

​DRM ने बताया कि चक्रधरपुर मंडल भारतीय रेल के सबसे कमाऊ मंडलों में अपनी बादशाहत बरकरार रखे हुए है।

दिसंबर माह तक के प्रमुख वित्तीय आंकड़े

  • रिकॉर्ड कमाई: मंडल ने 112.43 मीट्रिक टन माल लदान कर 9618.22 करोड़ का भारी-भरकम राजस्व जुटाया।
  • दैनिक प्रदर्शन: प्रतिदिन औसतन 5791 वैगनों का लदान सुनिश्चित किया गया।
  • कबाड़ से कंचन: रेलवे ने स्क्रैप (कबाड़) बेचकर 102 करोड़ की अतिरिक्त आय अर्जित की।

यात्री सेवाओं और चेकिंग से भी बरसा धन

​सिर्फ मालगाड़ी ही नहीं, यात्री सेवाओं में भी मंडल का प्रदर्शन शानदार रहा।

  • यात्री आय: कुल 392.71 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।
  • बिना टिकट यात्रा पर लगाम: टिकट चेकिंग अभियानों के जरिए दोषियों से 12.06 करोड़ का जुर्माना वसूला गया।
  • कोचिंग आय: अन्य कोचिंग सेवाओं से ₹23.52 करोड़ की कमाई हुई।
  • नियुक्ति: अनुकंपा के आधार पर 162 लोगों को नौकरियां प्रदान की गईं।
  • सेफ्टी ऑडिट: रेल परिचालन को सुरक्षित बनाने के लिए 45 विशेष अभियान और 200 जागरूकता संगोष्ठियां आयोजित की गईJ।

Share This Article