Homeविदेशरूस से लड़ने के लिए अमेरिका नहीं भेजेगा अपनी सेना : PM...

रूस से लड़ने के लिए अमेरिका नहीं भेजेगा अपनी सेना : PM मोदी ने पुतिन से तत्काल हिंसा रोकने की अपील की

मिरर मीडिया : रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद पूरी दुनिया का माहौल गर्म है। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि उसके सहयोगी देश चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्तियों को ब्लॉक करेंगे, निर्यात पर नियंत्रण लागू करेंगे और रूस के रईसों पर प्रतिबंध लगाएंगे। हालांकि इसी के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने यह स्पष्ट करते हुए इनकार कर दिया है कि रूसी सैनिकों से युद्ध के लिए अमेरिका सेना नहीं भेजेगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है।  बायडेन ने कहा कि यदि रूस अमेरिका पर साइबर हमला करता है, तो अमेरिका उसका जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने नाटो बलों की सहायता के लिए और बलों को भेजने की घोषणा भी की।

इधर रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच गुरुवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर करीब 25 मिनट बात की। PM मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर रूस-यूक्रेन के बीच ‘हिंसा को तत्काल बंद करने’ की अपील की है। पुतिन के साथ पीएम मोदी की फोन पर हुई बातचीत में भारतीयों की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई है। पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से नहीं बातचीत करने से ही समाधान निकलेगा। मोदी ने पुतिन से कहा NATO-रूस बातचीत कर रास्ता निकालें। उन्होंने (पीएम मोदी ने) तत्काल हिंसा खत्म करने की अपील की और सभी पक्षों से राजनयिक वार्ता तथा संवाद के रास्ते पर लौटने के लिए ठोस कोशिशें करने का आह्वान किया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular

error: Content is protected !!