HomeJharkhand NewsBJP में शामिल होने के अटकलों के बीच 3 विधायकों के साथ...

BJP में शामिल होने के अटकलों के बीच 3 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हुए चंपई सोरेन, भाजपा मुख्यालय में जॉइन कर सकते है सदस्यता

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज हो चुकी है। वहीं BJP में शामिल होने के अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को 3 जेएमएम विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जॉइन कर सकते हैं सदस्यता

वहीं, ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि आज दोपहर 3 बजे चंपई सोरेन दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। चंपई सोरेन एयर इंडिया फ्लाइट संख्या 0769 से दिल्ली रवाना हुए हैं। चंपई सोरेन के दिल्ली जाने से सियासी हलचल तेज हो गई है। इधर, दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती भी संपर्क में नहीं हैं।

कोल्हान की 14 सीटों पर BJP को होगा फायदा

इधर,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबर से ही राज्य में सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है। इस खबर ने झामुमो खेमे में हड़कंप मचा दी है, वहीं इंडी गठबंधन की भी चिंताएं बढ़ गई हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि चंपाई के आने से भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में आदिवासी वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाने में मदद मिलेगी, लेकिन पार्टी के अंदर खेमेबाजी भी तेज होगी।

चंपई का जमशेदपुर समेत कोल्हान क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। खासकर पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा, ईचागढ़, सरायकेला-खरसावां व प. सिंहभूम जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत जनाधार है।

2019 के लोकसभा चुनाव में चंपई ने जमशेदपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। आदिवासी बहुल इन क्षेत्रों में संथाल और भूमिज समुदाय ने झामुमो को जमकर समर्थन दिया था। कोल्हान के विधानसभा चुनाव में जीत का अंतर 10 से 20 हजार तक ही होता है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular