भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बता दें कि रिंकू टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और गुरुवार की शाम टीम के साथ चेन्नई में थे।
टी20 वर्ल्ड कप के बीच पिता से मिलने आए थे रिंकू
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह करीब तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे। उनको गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अपने पिता से मिलने आए थे। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे। पिता के निधन की खबर के बाद वो तुरंत वापस लौट रहे हैं। रिंकू टूर्नामेंट में आगे टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
लिवर कैंसर से थे पीड़ित
रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह को लिवर कैंसर था। वह भी फोर्थ स्टेज का। वह काफी दिनों से इससे जूझ रहे थे। आखिरी दिनों में उनकी हालत बहुत गंभीर हो गई थी। उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों ने उन्हें स्थिर करने की कोशिश की थी और लगातार किडनी रिप्लेसमेंट थेरेपी चल रही थी। मगर हालत तेजी से बिगड़ रही थी। आज आखिरकार रिंकू सिंह के पिता की कैंसर ने जान ले ही ली।
सिलेंडर डिलीवरी कर बेटे को आगे बढ़ाया
रिंकू सिंह का बचपन काफी गरीबी में बिता है। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। रिंकू भी इस काम में अपने पिता का हाथ बंटाते थे। रिंकू के स्टार क्रिकेटर बनने और 2024 में खानचंद सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कंधे गाड़ी से कंधे पर सिलेंडर उठाकर डिलीवरी करने जा रहे थे। रिंकू सिंह ने बताया था कि काफी कहने के बाद भी वह आराम नहीं करते। पूरी जिंदगी उन्होंने यही काम किया है और वह अपने काम से प्यार करते हैं।

