भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से राजमहल के पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अनंत ओझा ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर अनंत ओझा ने अध्यक्ष नितिन नवीन को अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीतियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई।
अनंत ओझा ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा और देश व राज्यों में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और जनसरोकारों के मुद्दों को नई दिशा मिलेगी।
वहीं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और अनुशासन के साथ संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा।

