डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस के जमशेदपुर संयंत्रों में उत्पादन पर ब्रेक लगने वाला है। टाटा मोटर्स ने अपने संयंत्र में दो दिन का ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है, जो 14 और 15 जून 2025 को लागू होगा। यह कदम मांग में कमी और उत्पादन संतुलन के लिए उठाया गया है, जिसमें कर्मचारियों को 50% वेतन के साथ अवकाश दिया जाएगा। पिछले साल जुलाई 2024 में भी इसी तरह का क्लोजर 27 और 28 जुलाई को लिया गया था।
वहीं, टाटा कमिंस ने 12 जून 2025 को ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की थी, और आज 13 जून 2025 को आंशिक अवकाश है। यह निर्णय भी मांग और कार्यभार के आधार पर लिया गया है, जैसा कि दिसंबर 2023 में चार दिन का क्लोजर (27-29 दिसंबर) के बाद 30 दिसंबर को आंशिक उत्पादन देखा गया था। इन क्लोजर से कर्मचारियों के वेतन पर असर पड़ रहा है, साथ ही अधित्यापुर औद्योगिक क्षेत्र की सहायक इकाइयों पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
कंपनियां इन कदमों को लागत प्रबंधन और मांग के अनुसार संतुलन के लिए बता रही हैं, लेकिन लगातार क्लोजर से स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर दबाव बढ़ने की आशंका है। अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन मांग में उतार-चढ़ाव को मुख्य कारण माना जा रहा है।