बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म मैदान का रिलीज डेट का ऐलान

Upendra Kr. Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन कि फिल्म मैदान की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। अजय देवगन की ये फिल्म अगले साल 3 जून 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें कि, इस फिल्म की क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि, फिल्म मैदान आगामी 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने 1950 से 1963 में अपनी मृत्यु तक भारतीय राष्ट्रीय टीम को कोचिंग और प्रबंधन किया।

Maidaan: अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' अब इस दिन होगी रिलीज, देखिए साल 2022 का  पूरा रिलीज कैलेंडर - Entertainment News: Amar Ujala

माना जाता है कि, इन्होंने आधुनिक भारतीय फुटबॉल का चेहरा बदल दिया था। वहीँ इस फिल्म का निर्देशन अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है। अजय इस फिल्म के अलावा मेडे, आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी में नज़र आएंगे। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामनी, गजराज राव और रुद्राणी घोष भी नजर आएंगे।

बता दें कि, इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग लखनऊ, कोलकाता और मुंबई में की गई हैं। अगर देश में कोरोना वायरस ने कहर ना बरपाया होता तो अब तक ये फिल्म पूरी तरह से बनकर कम्प्लीट हो जाती।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *