मिरर मीडिया : सोमवार को न्यू टाउन हॉल में कॉमन सर्विस सेंटर (प्रज्ञा केंद्र) के वार्षिक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जन वितरण प्रणाली संचालक, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, पैक्स संचालक, आधार संचालक, बैंक ग्राहक सेवा केंद्र एवं वर्तमान में जो प्रज्ञा केंद्र से जुड़े हुए है, को आम जनता को दिए जाने वाली विभिन्न सेवाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में राज्य के वरीय अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही कुछ संचालकों को उनकी प्रतिभा के अनुसार पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रज्ञा केंद्र के राज्य संभागीय अंचल प्रबंधक एस.एम. आलम, वरीय प्रबंधक शशिकांत शुक्ला, राज्य योजना प्रबंधक वसीम आलम, यूआईडी प्रबंधक दिलीप साह, ग्रामीण ई-स्टोर राज्य प्रबंधक एवं सीएससी जिला प्रबंधक अंजर हुसैन, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।