डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: ईरान में महिलाओं पर कपड़ों के पहनने को लेकर कड़ी पाबंदियाँ लागू हैं, जिसके खिलाफ पिछले कई सालों से वहां की महिलाएं आवाज उठा रही हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इस मुद्दे को और गर्म कर दिया है।
अर्धनग्न अवस्था में छात्रा का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की अर्धनग्न अवस्था में सार्वजनिक जगह पर घूमती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना ईरान के इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी में शनिवार को हुई। इस छात्रा का वीडियो कई लोगों द्वारा साझा किया जा रहा है और यह मुद्दा बन गया है।
छात्रा को किया गया गिरफ्तार
लड़की को उसकी इस हरकत के लिए हिरासत में लिया गया है और पुलिस ने उससे पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रा मानसिक दबाव में थी, जिसके चलते उसे मनोरोग अस्पताल भेजा गया है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया: विरोध का स्वरूप
इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। कुछ का मानना है कि लड़की ने जानबूझकर विरोध जताने के लिए ऐसा किया। हालांकि, गिरफ्तार होने के बाद उसके साथ क्या हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय संगठनों की प्रतिक्रिया
कई अंतरराष्ट्रीय महिला संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने छात्रा की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। उनके अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान छात्रा को शारीरिक और यौन हिंसा का सामना करना पड़ा।
हिजाब के नियमों के खिलाफ संघर्ष
यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब 2022 में पुलिस की हिरासत में एक लड़की की मौत हो गई थी। उसे हिजाब नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, और कहा गया था कि पुलिस की पिटाई के कारण उसकी मृत्यु हुई थी। ईरान में महिलाओं की आजादी के लिए संघर्ष एक बार फिर से सुर्खियों में है।
पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।