धनबाद से कांग्रेस उम्मीदवार रही अनुपमा सिंह को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) की केंद्रीय समिति में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री ए के झा ने अनुपमा सिंह को संसदीय चुनाव होने के बाद उनकी कार्यशैली एवं कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से संघ के संविधान (आरसीएमयू) के प्रावधानों के अनुसार इंटक की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नामित किया है।
लिहाजा अनुपमा सिंह श्रमिकों और प्रबंधन के बीच सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंध बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर CIL और उसकी सहायक कंपनियों के प्रबंधन के साथ सहयोग करेंगी।
कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनको बधाई देने का ताँता लग गया। बधाई देने वालों में बजेंद्र प्रसाद सिंह, रामप्रीत यादव, गिरजा शंकर पाण्डेय, संतोष महतो, एस एस जमा, लगन देव यादव, रामचंद्र पासवान, मोइनुद्दीन, रणधीर ठाकुर, विमलेश चौबे, गोपाल नारायण सिंह, रंजीत नोनिया, मिथिलेश सिंह, शशि तिवारी, जेपी यादव, महेश निषाद, सुनील राय, एसके शाही, वैभव सिन्हा, अशोक कुमार राय, नकुल सिंह, रणजीत सिंह, एस जे अहमद, ओम प्रकाश, महमूद आलम, संतोष चौधरी, सतपाल सिंह ब्रोका, श्यामल सरकार, सर्वेश प्रसाद, अंजनी त्रिपाठी, अरविंद सिंह, बंबोली सिंह, पंकज मिश्रा, सुरेश तांती, विजय कुमार दुबे, डी गोस्वामी, केपी श्रीवास्तव, महेंद्र विश्वकर्मा, वीरेंद्र पाकी, पुष्पा धोबी, बजरंगी भैया, शकील अहमद, वीरेंद्र अम्बषट, रामनाथ सिंह, पी एन तिवारी, जितेश सिंह, क्यूम खान, गुड्डू खान, मोहम्मद जमाल हुसैन आदि थे।