जमुई -बाल विवाह निषेध पर सखी वार्ता, किशोरियों को किया गया जागरूक : रोकथाम को 181 व 1098 नंबर पर कॉल की अपील

KK Sagar
1 Min Read

जमुई – मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर जमुई जिले के मलयपुर (10+2) विद्यालय में सखी वार्ता कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विवाह निषेध विषय पर जागरूकता संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की किशोरी छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ समुदाय को जागरूक करना और किशोरियों को उनके अधिकारों की जानकारी देना था। संवाद के दौरान महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

किशोरियों को यह भी बताया गया कि यदि उनके आसपास बाल विवाह की कोई घटना नजर आती है या उनके संज्ञान में आती है, तो वे 181 या 1098 पर सूचना देकर उसकी शिकायत कर सकती हैं। सूचना देने वालों की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के सभी कर्मी उपस्थित रहे और उन्होंने बाल विवाह उन्मूलन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....