विभिन्न दुर्घटनाओं से जान बचाने वाले व्यक्ति को दिया जाने वाला जीवन रक्षा पदक पुरस्कार के लिए 18 सितंबर तक जमा किया जाएगा आवेदन

mirrormedia
4 Min Read

तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार : 18 सितंबर 2022 तक जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करे आवेदन

किसी का जीवन बचाने के लिए प्रदान किया जाता है। जीवन रक्षा पदक पुरस्कार श्रृंखला 2022 के लिए

मिरर मीडिया : जीवन रक्षा पदक पुरस्कार श्रृंखला 2022 के लिए पात्र व्यक्ति की विस्तृत जानकारी के साथ 18 सितंबर 2022 तक जिला समाज कल्याण कार्यालय धनबाद में आवेदन जमा किया जा सकता है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले जीवन रक्षा पुरस्कार पानी में डूबने, दुर्घटनाओं, आग लगने की घटनाओं, बिजली का करंट लगने, भू-स्खलनों, जानवर द्वारा किए जाने वाले हमलों और खदानों में बचाव कार्य आदि जैसी घटनाओं में व्यक्ति(यों) की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सरहानीय कार्यो के लिए प्रदान किये जाते हैं। उक्त पुरस्कार जान बचाने वाले व्यक्ति को किसी का जीवन बचाने के लिए प्रदान किया जाता है।

उन्होंने कहा यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किये जाते हैं। पहली श्रेणी सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक है। यह पदक जान बचाने वाले व्यक्ति को, जीवन के प्रति अत्यंत गंभीर खतरे की परिस्थितियों के बीच जाकर जान बचाने में उत्कृष्ट कोटि के साहस का परिचय देने के लिए प्रदान किया जाता है।

दूसरी श्रेणी में उत्तम जीवन रक्षा पदक है। यह पदक जान बचाने वाले व्यक्ति को जीवन के प्रति गंभीर खतरे की परिस्थितियों के बीच जाकर जान बचाने में उसके द्वारा साहस और तत्तपरता का परिचय देने के लिए प्रदान किया जाता है।

वहीं तीसरी श्रेणी में जीवन रक्षा पदक है। यह पदक जान बचाने वाले व्यक्ति को गंभीर रूप से शारीरिक चोट लगने की परिस्थितियों के बीच जाकर जान बचाने में साहस और तत्तपरता का परिचय देने के लिए प्रदान किया जाता है।

इन पुरस्कारों के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों के व्यक्ति (महिला/पुरूष) पात्र है। सशस्त्र बलों, पुलिस बलों और मान्यता प्राप्त अग्नि शमन सेवा आदि के सदस्य भी इन पुरस्कारों के पात्र हैं, बशर्ते के उनके द्वारा निष्पादित किया गया जीवन-रक्षा का कार्य उनकी डयूटी के दौरान अन्यथा निर्वाह किए जाने वाले कार्यो से अलग हो। यह पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किया जाता है।

गृह मंत्रालय इन पुरस्कारों के लिए प्रत्येक वर्ष सभी राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र-प्रशासनों, भारत सरकार के मंत्रालयों /विभागों, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और अन्य प्राधिकारियों से सिफारिशें आमंत्रित करता है। इन सिफारिशें की जांच एक उच्चस्तरीय पुरस्कार समिति द्वारा की जाती है। समिति अपनी सिफारिशें प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को प्रस्तुत करती है।

पिछले कुछ वर्षो से यह देखा गया है कि प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, चरमपंथियों के हमलों, डूबने/आग की घटनाओं आदि के दौरान जान बचाने वाले समुचित नामांकन न हो पाने के कारण उपेक्षित रह जातेे हैं।

पुरस्कारों की संस्तुतियों पर पुरस्कार समिति द्वारा रक्षा कृत्य के निष्पादन तारीख से दो वर्षो की अवधि के अन्दर विचार किया जाता है। इसलिए वर्ष 2022 के लिए कृत्य के निष्पादन की तारीख 01 अक्टूबर 2020 से पहले की निर्धारित की गई है।

जीवन रक्षा पदक पुरस्कार श्रृंखला 2022 को प्राप्त करने वाले उपयुक्त एवं पात्र व्यक्ति की विस्तृत जानकारी के साथ दिनांक 18.09.2022 तक आवेदन जिला समाज कल्याण कार्यालय, धनबाद में जमा किया जा सकता है। तत्पश्चात योग्य एवं पात्र व्यक्तियों को चयनित कर अनुशंसा करते हुए भारत सरकार को विवरणी उपलब्ध करायी जायेगी।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *