पीएम आवास के तहत घर लेने का अंतिम मौका, जल्द करें आवेदन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक-4 के तहत आवास विहीन जरूरतमंद लाभुकों का अपना घर का सपना पूरा हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए आवास लेने का अंतिम मौका है। नगर निगम क्षेत्र में अगर उनका खतियानी या बिक्री नामा भूमि है और पूरे भारतवर्ष में पक्के का मकान नहीं है और जिनकी सालाना पारिवारिक आय 300000 रुपये से कम हो। वैसे लाभुक अंतिम बार नगर निगम कार्यालय में आवास निर्माण के लिए आवेदन दे सकते हैं। कार्यालय द्वारा आवास स्वीकृति के बाद 15 दिनों के अंदर आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ करना होगा।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी वर्ष 2015 से 22 तक संचालित करने की योजना थी। इस योजना के तहत 2022 के बाद आवास निर्माण के लिए आवेदन नहीं लिया जाएगा।

यानी अब तक कोई लाभुक इस योजना का लाभ लेने से वंचित है और इस योजना के दिशा निर्देश के अनुसार योग्य हैं, वैसे लाभुक एक सप्ताह के अंदर मानगो नगर निगम कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास योजना कोषांग में संपर्क कर आवेदन जमा कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *