हथियार सप्लायर विवेक राज गिरफ्तार, पहुंचा जेल

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। ​जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में 5 अगस्त की शाम करीब 5:45 बजे अपराधियों ने रवि यादव नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। रवि को छह गोलियां लगी थीं और उसे गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

​इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और मामले में समीर कुमार सिंह उर्फ पांडू, संजय वर्मा और विवेक साह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के दबाव के कारण, इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी, निहाल तिवारी और रेहान खान ने 11 अगस्त को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

​पुलिस ने दोनों को चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उनकी और पहले से गिरफ्तार किए गए समीर कुमार उर्फ पांडू की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक होंडा स्कूटी, एक आईफोन और एक वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने घटना के लिए हथियार उपलब्ध कराने वाले विवेक जी उर्फ विवेक राज को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article