रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण के अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन

Upendra Kr. Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : मनोरंजन जगत से अब एक और महान कलाकार को खो दिया। रामानंद सागर के फेमस धार्मिक सीरियल में रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया हैं। अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया। अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अरविंद त्रिवेदी बीते काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। और दिल का दौरा पड़ने तथा कई अंगों के काम नहीं करने के चलते उनका निधन हो गयाl वे 82 साल के थेl

गौरतलब है कि, अरविंद त्रिवेदी को रामायण में रावण की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता हैl उनका ये किरादार लोगों को इस कदर भा गया कि आज भी उन्हें देखना पसंद किया जाता है। उन्होंने कई पॉपुलर गुजराती फिल्मों में भी काम किया हैl उनका करियर गुजराती सिनेमा में 40 साल तक चलाl

उन्होंने ‘रामायण’ के अलावा टीवी के एक और पॉपुलर शो ‘विक्रम और बेताल’ में भी अपनी अदाकारी दिखाई थीl उन्होंने हिंदी और गुजराती सहित करीब 300 फिल्मों में भी काम कियाl अरविंद त्रिवेदी का जन्म आठ नवंबर 1938 में मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत गुजराती रंगमंच से की। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा के चर्चित नाम रहे हैं।

बता दें कि, एक ओर जहां एक्टिंग की दुनिया में अरविंद ने अपना जलवा बिखेरा था तो वहीं 1991 में अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे थे। वह 1991 से 1996 तक लोकसभा के सांसद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *