Jamshedpur: जेल से छूटते ही सीतारामडेरा में मचाया आतंक, गिरोह के 5 शातिर चोर धरे गए

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातों से मचे हड़कंप पर पुलिस ने लगाम लगा दी है। पुलिस ने एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी हाल ही में जेल से बाहर आए थे और बाहर आते ही फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गए थे।

38 हजार की सिलाई मशीन समेत कीमती सामान बरामद
​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 70 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामग्री में 38 हजार रुपये की सिलाई मशीन,​गैरेज से चोरी किए गए लोहे के कीमती औजार, अन्य घरेलू और व्यावसायिक सामान शामिल है।

तीन दिनों में कई दुकानों को बनाया था निशाना
​मुख्यालय डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह ने बीते तीन दिनों के भीतर ह्यूमपाइप और छायानगर इलाके में जमकर उत्पात मचाया था। इन्होंने मुख्य रूप से गैरेज और फर्नीचर दुकानों को अपना निशाना बनाया था, जिससे स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
​पकड़े गए सभी आरोपी पुराने अपराधी हैं और पहले भी लूट व चोरी जैसे मामलों में जेल की हवा खा चुके हैं। इनकी पहचान गुजर भुइया, गौरव भुइया, सोनू भुइया,​गणेश भुइया, धोलट्ठ भुइया के रुप में हुई है।

विशेष टीम ने की छापेमारी
​चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर पूरे गिरोह को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि शहर में हुई अन्य चोरियों का भी पता लगाया जा सके।

Share This Article