सरकार लूट और भ्रष्टाचार में व्यस्त और जनता पानी बिजली से त्रस्त  : हेमंत सरकार के खिलाफ राज़ सिन्हा की अगुवाई में आशा लकड़ा, ढुल्लू महतो,रागिनी सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता सड़क पर

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : पानी बिजली की समस्या को लेकर शुक्रवार को भाजपा के विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में जिला परिषद मैदान से हेमंत सरकार के खिलाफ रैली निकाली गई। इस दौरान रांची नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा, भाजपा विधायक ढुल्लू महतो, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल सहित जिला अध्यक्ष के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन दिखाया एवं हेमंत सरकार के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा का जत्था सीधे जिला परिषद से निकलकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए नगर निगम पहुंच सभा में तब्दील हुआ।

[su_dropcap]इस [/su_dropcap] दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन हाय हाय के नारे एवं हेमंत सोरेन पानी बिजली दो और गद्दी छोड़ो के नारे लगाते रहे । भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार की नाकामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विधायक राज सिन्हा ने हेमन्त सरकार पर आरोपों की लड़िया लगाते हुए कहां की यह सरकार निकम्मी है। इसे अपना गद्दी छोड़ना चाहिए। यह सरकार जनता की पैसे लूट रही है। राज्य में लोग पानी बिजली  के लिए तड़प रहे हैं। और सरकार लूट और भ्रष्टाचार में व्यस्त है। जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। वही आशा लकड़ा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता के पैसों को लूट रही है। जल्द ही इस सरकार को सत्ता छोड़ना होगा।

भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि  सरकार राज्य के खनिज संपदा की लूट में लगा है,  जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है। जनता इस भ्रष्ट सरकार से त्रस्त हो चुकी हैं।

वहीं भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बताया कि पूरे झारखंड में बिजली पानी की बहुत खराब स्थिति है लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित झरिया है। झरिया में पानी बिजली की समस्या से लोग त्राहिमाम हैं। अब जनता सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। या गद्दी छोड़ो या समस्या दूर करो।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *