मिरर मीडिया : शनिवार को मिश्रित भवन स्थित विधुत विभाग में महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया वहीं निवर्तमान महाप्रबंधक हरेंद्र सिंह ने उन्हे पदभार सौंपा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सुविनेंद कश्यप सहित विभाग के सभी कर्मियों ने नए महाप्रबंधक का स्वागत किया जबकि निवर्तमान महाप्रबंधक को विदाई दी।
सभी ने बारी बारी से पुष्प गुच्छ और पौधा देकर दोनों का स्वागत किया। वही मौके पर तत्कालीन महाप्रबंधक हरेंद्र कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में बताया और सभी कर्मियों का आभार जताया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि इससे पहले वह हजारीबाग में पदस्थापित थे। विद्युत आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं से रूबरू होकर उन्हें दूर किया जाएगा और राजस्व में बढ़ोतरी को लेकर कार्य किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने धनबाद वासीयो से समय पर बिल का भुगतान करने की भी अपील की।
बता दे की एक सप्ताह पूर्व ही हरेंद्र सिंह का तबादला रांची मुख्यालय कर दिया गया था और उनके जगह पर हजारीबाग के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा का तबादला हुआ था जीसके बाद शनिवार को अशोक कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया और सभी कर्मियों से रूबरू हुए।

