एशियन वीमेन हॉकी चैंपियनशिप का 27 अक्तूबर से रांची में होगा आयोजन, पाकिस्तान , चीन समेत 10 देशों की टीमें लेंगी भाग

Anupam Kumar
1 Min Read

झारखंड : राजधानी रांची में सभी हॉकी प्रमियों को एक महीने बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता देखने का अवसर मिलने वाला है।
मालूम हो कि रांची के मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक एशियन वीमेन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में 10 देशों की हॉकी टीमें पहली बार रांची में खेलेंगी। इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान , चीन, मलयेशिया , दक्षिण कोरिया, जापान, कजाकिस्तान , हांगकांग और उजबेकिस्तान शामिल हैं।
इधर, रांची के मोरहाबादी स्तिथ एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को अब ब्लू टर्फ के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया गया है। जिसको एफआईएच ने कैटेगरी टू का सर्टिफिकेट भी प्रदान कर दिया है। जिसके बाद स्टेडियम का टर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बता दें कि इससे पहले इस स्टेडियम में केवल सीनियर नेशनल और जूनियर नेशनल स्तर की प्रतियोगिता का ही आयोजन हुआ है। इस प्रतियोगिता के आयोजन बाद झारखण्ड के हॉकी खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *