Homeदेशआतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी CM की कुर्सी, भगवान राम...

आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी CM की कुर्सी, भगवान राम से की तुलना

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने राजधानी की कमान संभालते ही एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर केवल अरविंद केजरीवाल ही बैठेंगे। आतिशी ने कहा, “मैं जानती हूं कि केजरीवाल फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे और तब तक यह कुर्सी उनका इंतजार करेगी।”

भगवान राम से की तुलना

आतिशी ने अपनी बात रखते हुए भगवान राम का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “मेरे मन में भी वही व्यथा है, जैसी भगवान राम जी के वनवास पर भरत जी के मन में थी। भरत जी ने भगवान राम की खड़ाऊं रखकर शासन चलाया था। केजरीवाल ने भी मर्यादा का पालन करते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।”

भाजपा ने किया हमला

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे संविधान का अपमान बताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। सचदेवा ने सवाल उठाया, “क्या आप इस तरह के रिमोट कंट्रोल से दिल्ली सरकार चलाएंगे?”

सचदेवा ने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार के पास लोक निर्माण, बिजली, शिक्षा, राजस्व, वित्त, योजना, सेवाएं, सतर्कता व जल जैसे 13 महत्वपूर्ण विभाग हैं। इन विभागों में काम को पटरी पर लाना अब नई सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी।

आने वाले समय में यह देखना होगा कि आतिशी और उनकी टीम इन चुनौतियों का सामना कैसे करती हैं और क्या वे केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाएंगी।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular