जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बालू की कमी पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कहा है कि लगातार ऐसा देखा जा रहा है कि पूरे राज्य शहर में बालू की कमी हो गई है। कोरोना काल में शहर राज्य के रियल स्टेट क्षेत्र में विकास के कार्य जो रूक गये थे वो धीर-धीरे फिर से रफ्तार पकड़ने लगी थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बालू की कमी होने से यह फिर से थमने लगी है। बिल्डर्स एवं रियल स्टेट के कारोबार का काम पूरी तरह से ठप पड़ गया है। इससे रियल स्टेल से जुड़े दूसरे सामानों के व्यापार में भी गिरावट देखी जा रही है। इस क्षेत्र से जुड़े सामानों के व्यवसाय करने वाले व्यवसायी, कामगारों, मजदूरों से जुड़े लाखों लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होने वाली है। यदा-कदा अवैध खनन कर चोरी-छिपे बालू की सप्लाई काफी महंगे दामों में हो रही है। इससे राज्य के राजस्व में भी हानि हो रही। इन परिस्थितियों को देखते हुये झारखण्ड राज्य में तुरंत ही बालू घाटों की नीलामी की जाय। इससे बालू की सप्लाई सामान्य एवं सुचारू रूप से होने लगेगा और रियल स्टेट के कारोबार में वृद्धि होगी जो राज्य के राजस्व का एक प्रमुख स्त्रोत है।

