जमुई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (साइबर थाना प्रभारी) द्वारा किया गया।

अभियान के तहत जमुई जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों को साइबर ठगी, वित्तीय धोखाधड़ी और सोशल मीडिया अपराधों से बचने के तरीके बताए गए। साथ ही, लोगों के बीच पेम्फलेट वितरित कर उन्हें इन अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और आम जनता को इसके खतरों से अवगत कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जमुई पुलिस का यह प्रयास जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।