HomeधनबादDhanbadDhanbad: CISF कैंपस में साइबर अपराध रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला का किया...

Dhanbad: CISF कैंपस में साइबर अपराध रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर कोयला नगर, सरायढेला स्थित CISF कैंपस में साइबर अपराध रोकथाम जागरूकता को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में CISF के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान, वर्तमान में हो रहे विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी दी गई और इन अपराधों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर साइबर थाना से पुo निo सह थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, पुo अo निo ब्रज किशोर सिंह, आरक्षी जय नारायण पंडित, CISF के इंस्पेक्टर पीo केo सिंह, SI आदित्य तिवारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य CISF के पदाधिकारियों और कर्मियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना और उनसे बचने के उपायों की जानकारी देना था।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular