अक्षेस के उड़नदस्ता दल ने होटल करनेल के सेंट्रिंग को तोड़ा, भवन सील होने व जुर्माने के बावजूद तीसरे तल्ले के निर्माण की तैयारी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जलेबी लाइन स्थित होटल करनेल में बिना भवन मानचित्र पारित करवाए ही धड़ल्ले से निर्माण कार्य किया जा रहा है। कई बार कार्य रोकवाने और 2 बार सील करने के बाद भी निर्माण कार्य किया गया। जिस पर विशेष पदाधिकारी के निर्देश पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत 30 मार्च 2022 को 2 लाख आर्थिक दंड भी वसूल किया गया। इसके बावजूद सरबजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह के द्वारा तीसरे तल का निर्माण करने के लिए सेंट्रिंग का कार्य किया जा रहा था। जिस पर त्वरित करवाई करते हुए विशेष पदाधिकारी के आदेश पर उड़नदस्ता दल के द्वारा उक्त सेटिंग को तोड़ दिया गया व नीचे बनाए भाग को भी तोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही नोटिस की अवहेलना , नियम विरुद्ध निर्माण व सरकारी आदेश को पालन नहीं करने पर नगरपालिका अधिनियम के तहत नियमानुसार करवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *