B.Ed/M.Ed Entrance Exam 2026: 31 मई को 7 केंद्रों पर परीक्षा, घर से निकलने से पहले जान लें जिला प्रशासन की ये गाइडलाइंस

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड में शिक्षक और शारीरिक शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। 31 मई रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह लीक-प्रूफ और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जमशेदपुर जिला प्रशासन ने चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में एक हाई-लेवल ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई, जिसमें एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है।

परीक्षा से जुड़ी बड़ी बातें
​परीक्षा की तिथि: 31 मई 2026 (रविवार)
​समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
​कुल परीक्षा केंद्र: जिला मुख्यालय के 07 केंद्र
​कड़े सुरक्षा इंतजाम: भ्रमणशील दण्डाधिकारी, स्टैटिक दण्डाधिकारी और भारी पुलिस बल की तैनाती।

अधिकारियों और कर्मियों के लिए टाइम टेबल तय
​परीक्षा में किसी भी स्तर पर चूक न हो, इसके लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के लिए सख्त समय-सीमा तय की गई है।
सुबह 07:00 बजे: सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों और पुलिस बल को अपने निर्धारित स्थानों पर कमान संभालनी होगी।
सुबह 08:00 बजे (परीक्षा से 2 घंटे पहले): सभी स्टैटिक दण्डाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अलॉटेड परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।

परीक्षार्थी ध्यान दें: इन चीजों पर रहेगा टोटल बैन
​अगर आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो नियमों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा केंद्र के भीतर कुछ सामग्रियां ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर।
अन्य सामग्री: किताबें, नोटबुक, लॉग बुक, सादे या लिखे हुए कागजात और बैग।
​महत्वपूर्ण नोट: सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की अनिवार्य फ्रिस्किंग की जाएगी। बिना फ्रिस्किंग के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी।

गड़बड़ी करने वालों पर होगी त्वरित कार्रवाई
​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था में खलल डालने या कदाचार की कोशिश करने वालों पर ऑन-द-स्पॉट त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन का दावा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए तकनीकी और जमीनी स्तर पर सभी आवश्यक पुख्ता इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

Share This Article