5 हजार लोगों के बीच निःशुल्क छठ पूजन सामग्री वितरण करेगा बाबा बैजनाथ सेवा संघ, असमर्थ व्रतियों को वाहन उलब्ध कराने का फैसला

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से शहर के 5000 छठ व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण करेगा। संघ के संस्थापक सदस्य भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि कोविड नियमों के तहत इस बार शिविर लगाकर प्रसाद का वितरण नहीं किया जाएगा। इस बार गली-मुहल्लों में घर-घर जाकर कपड़े व थैले में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। थैला में सूप, नारियल, गागल, केला, सेव, संतरा के अलावा पूजन सामग्री होगी। कार्यक्रम की शुरूआत संघ की ओर से यह खरना 9 नवंबर की सुबह 10.30 बजे दाईगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर से किया जाएगा।उलीडीह, चटाई कॉलोनी, लक्ष्मण नगर, श्यामनगर, रामनगर, संकोसाई, तुरियाबेड़ा, समता नगर, कुमरूम बस्ती, रिपीट कॉलोनी, परमानंद नगर आदि जगहों पर वितरण किया जाएगा। वहीं वैसे छठ व्रती जो पैदल घाट पर जाने में असमर्थ हैं। उनके लिए संघ की ओर से निः शुल्क वाहन उपलब्ध कराने का काम भी जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह के अलावा मधु सिन्हा, सुशीला शर्मा, भारती केसरी, विद्यावती देवी, पार्वती देवी, जूली देवी, संजू सिंह आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *