भाजयुमो की आक्रोश रैली में घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने रिम्स अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी और दीपक प्रकाश

KK Sagar
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से निकाली गई थी जिसमें पुलिस के तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए जबकि वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया इस दौरान कई कार्यकर्त्ता घायल हो गए। वहीं आक्रोश रैली के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए कई कार्यकर्ताओं को देखने और हाल जानने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित अन्य बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता रिम्स अस्पताल पहुंचे।

वहीं इस दौरान रिम्स अस्पताल पहुंचकर उन्होंने युवा आक्रोश रैली में घायल कार्यकर्ताओं और युवा साथियों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से झारखंड सरकार के खिलाफ राजधानी रांची के मोरहाबादी में युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। आईएएस रैली पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। रैली में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार भी की। आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के बाद पूरी भीड़ तितर-बितर हो गई। कई लोग घायल हुए हैं. इन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मंगाया गया है।

हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी मैदान में दिया धरना। नारेबाजी की
झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता मैदान में ही धरना पर बैठ गए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘हेमंत तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी’ के नारे भी लगाए।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....