मिरर मीडिया : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आगामी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा की शुरुआत सीधो कान्हू के जन्मस्थली भोगनाडीह से होगी। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त से निकलने वाली ये यात्रा 40 दिनों तक चलेगी जो सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।
वहीं एक महीने से ऊपर चलने वाले इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रत्येक दिन दो विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा करेंगे। इसमें जन सभा के साथ साथ कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
यात्रा को लेकर रांची में प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक बुलाई है। जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक अमर कुमार बाउरी सहित अन्य मौजूद थे।