मिरर मीडिया : ट्वीटर के माध्यम से बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को घेरते हुए चौतरफ़ा हमला बोला है। झारखंड में साल भर में हुई हिंसक अपराध का खाका खिंचते हुए आंकड़ों के मध्यम से हत्या, बलात्कार, लूट, चोरियां को गिनाया है। इसके साथ ही प्रशासन व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि हत्यारें आराम से शहर में घूमते हुए निकल जाते हैं और पुलिस की नींद 22 घंटे बाद खुलती है।
वहीं उन्होंने शासन सत्ता और प्रशासन पर से उनका नियंत्रण की बागडोर खिसकने की बात कही है
ट्वीट में उन्होंने लिखा है..
एक साल में झारखंड में 1420 हत्या,1573 बलात्कार,600 लूट,10 हज़ार चोरियां।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 9, 2022
अकेले राजधानी रांची में 2 सालों में 347 हत्या।
एक माँ के सामने बेटे की हत्या हो जाती है और पुलिस फ़ोन तक नहीं उठाती।
हत्यारें आराम से शहर में घूमते हुए निकल जाते हैं और पुलिस की नींद 22 घंटे बाद खुलती है। pic.twitter.com/slqwLEo2Lm
एक साल में झारखंड में 1420 हत्या,1573 बलात्कार,600 लूट,10 हज़ार चोरियां।
अकेले राजधानी रांची में 2 सालों में 347 हत्या।
एक माँ के सामने बेटे की हत्या हो जाती है और पुलिस फ़ोन तक नहीं उठाती।
हत्यारें आराम से शहर में घूमते हुए निकल जाते हैं और पुलिस की नींद 22 घंटे बाद खुलती है।
अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि…
लगता है मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री हेमंत सोरेन जी, अब आपके हाथ से नियंत्रण की बागडोर खिसक गई है।
हो भी क्यों नहीं? जब आप आपकी पार्टी वर्कर की तरह काम कर रहे कुछ अधिकारियों का क़ानून से हटकर लठैती, ग़लत एवं ग़ैर क़ानूनी कामों में इस्तेमाल करेंगे तो यह नौबत तो आयेगी ही।