धनबाद बिग ब्रेकिंग : जीटी रोड पर बड़ा सड़क हादसा, मैथन से लौट रही कार पलटी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: जीटी रोड पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना बरवा के पास हुई, जब कार में सवार चार लोग मैथन से लौट रहे थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत SNMMCH (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार या वाहन पर से नियंत्रण हटने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और घटना से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....