बड़ी खबर – हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार बांग्लादेशी महिला धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद, झारखंड — हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से फरार एक बांग्लादेशी महिला को आज धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। महिला नेताजी एक्सप्रेस (हावड़ा-कालका) में सवार थी और हजारीबाग पुलिस को उसके इस ट्रेन से भागने की सूचना पहले ही मिल गई थी।

सूचना मिलते ही धनबाद जीआरपी और आरपीएफ (Railway Protection Force) ने संयुक्त अभियान चलाकर ट्रेन से महिला को धर दबोचा। पकड़े जाने के तुरंत बाद हजारीबाग पुलिस ने धनबाद पहुंचकर महिला को अपने कब्जे में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, फरार हुए तीन लोगों में से दो अन्य को पश्चिम बंगाल बॉर्डर के पास से भी गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिली है। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Advertisement

इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं कि कैसे एक डिटेंशन सेंटर से विदेशी महिला फरार हो सकी और इतनी दूर तक पहुंच गई।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....