जमशेदपुर : परसुडीह पुलिस ने गांजा की खेती करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए युवक को रंगेहाथ दबोचा गया है। गोविंदपुर और परसुडीह पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मामले का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान मौके से 600 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। इस मामले में गोविंदपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल के बयान पर माामला दर्ज कराया गया है। युवक का नाम धर्मवीर सिंह और वह बारीगोड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने धर्मवीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इलाके में मुन्ना सिंह के घर पर गांजा की खेती की जा रही थी। घर पर गांजा को सुखाने के लिए रखा गया था जिसे पुलिस ने जब्त किया है।