धनबाद मेयर की कुर्सी की जंग : पहले राउंड में 55,700 वोटों की गिनती के बाद संजीव सिंह आगे, चंद्र शेखर दूसरे स्थान पर

KK Sagar
1 Min Read
AI से सजाया हुआ फोटो

धनबाद। नगर निगम चुनाव के तहत मेयर पद के लिए पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। कुल 55,700 वोटों की गिनती के बाद मुकाबला रोचक बना हुआ है, हालांकि शुरुआती बढ़त में संजीव सिंह आगे चल रहे हैं।

पहले राउंड के परिणाम (55,700 वोटों की गिनती के बाद):

संजीव सिंह – 15,791 वोट

चंद्र शेखर अग्रवाल – 10,524 वोट

संजीव कुमार – 8,645 वोट

शमशेर आलम अंसारी – 4,173 वोट

इंदु देवी – 2,084 वोट

रवि चौधरी – 728 वोट

रवि बुंदेला – 528 वोट

शांतनु कुमार चंद्रा – 486 वोट

मुकेश कुमार पांडेय – 257 वोट

पहले राउंड के नतीजों में संजीव सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र शेखर अग्रवाल पर अच्छी बढ़त बना ली है। हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, ऐसे में अंतिम परिणाम के लिए इंतजार करना होगा।

मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और हर राउंड के साथ उत्सुकता बढ़ती जा रही है। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना की प्रक्रिया जारी है।

आगे के राउंड की गिनती के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....