बीबीएमकेयू ने बदले चार कॉलेज के प्राचार्य, बदलाव के बाद डॉ शर्मिला रानी बनी बीएसके मैथन की प्राचार्य

Anupam Kumar
1 Min Read

मिरर मीडिया : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने गुरूवार को बड़ा बदलाव करते हुए चार कॉलेज के प्राचार्यों को बदल दिया गया है।
इस संबध में गुरूवार को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया।
बता दें कि इस बदलाव के बाद एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी का तबादला बीएसके कॉलेज मैथन कर दिया गया। वहीं विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ अशोक कुमार माजी को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की प्रोफ़ेसर इन चार्ज डॉ सरिता श्रीवास्तव को गोमिया डिग्री कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है।
वहीं नियुक्ति से सबंधित नोटिफिकेशन में बीबीएमकेयू के मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ कविता सिंह को पीके रॉय कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। बता दें कि डॉ कविता सिंह पीके रॉय कॉलेज की पहली महिला प्राचार्य बनाई गई है।
इसके अलावे पीके रॉय कॉलेज के प्राचार्य डॉ कौशल कुमार को विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *