जमशेदपुर : भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि के अवसर पर मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। इससे पहले जेएसएलपीएस द्वारा रैली निकाली गई, जो प्रखंड कार्यालय से शुरू हुई और मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न टोलों का भ्रमण करते हुए मुसाबनी-1 में पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हे नमन किया गया।

इस मौके पर बीडीओ द्वारा कहा गया कि भगवान बिरसा मुंडा को भारतीय समाज के एक ऐसे नायक के तौर पर जाना जाता है, जिसने सीमित संसाधनों के बावजूद अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उलगुलान की शुरुआत करने वाले ये वो शख्स थे जो जननायक के तौर पर इतिहास में दर्ज हो गए। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे कर दिये थे। अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था, जहां 9 जून 1900 को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। भगवान बिरसा मुंडा निशाने में भी अचूक थे, बांसुरी बजाने में भी निपुण थे। रैली में बीपीएम प्रियंका एकता मिंज, भगेन मार्डी, कमलिनी देवी, पूजा गोप, माधुरी केरकेट्टा, चिंकी प्रिया टुडू आदि उपस्थित थी।