पंचायत व रोजगार सेवक को बीडीओ की सख्त हिदायत

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आज धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत बैठक सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी टोपनो की अध्यक्षता में मनरेगा संबंधित समीक्षात्मक बैठक किया गया। मनरेगा अंतर्गत संबंधित पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को अपने पंचायत अंतर्गत अपूर्ण योजनाओं को शत प्रतिशत मजदूरी का भुगतान व योजना को पूरा करने का सख्त हिदायत दिया गया। रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन को क्लियर करने, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन को शत प्रतिशत करने, आधार सीडिंग को शत प्रतिशत पूरा करने तथा अपूर्ण जियो जिसमे पहले या बाद की उससे 7 अप्रैल 2022 तक हर हाल में पूरा करने की सख्त हिदायत प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा दी गई। साथ ही इसकी देखरेख प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा करने को कहा गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *